चंडीगढ़ : आखिरकार हरियाणा की भाजपा-जजपा मंत्रिमंडल का विसतार तय हो गया है। हरियाणा कैबिनेट का विसतार आज होगा और नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार आज 10 मंत्री शपथ लेंगे जिनमें 6 केबिनेट व 4 राज्य मंत्री शामिल है। जानकारी के अनुसार 8 भाजपा,1 निर्दलीय और जे.जी.पी से1 मंत्री शपथ लेंगे। नए मंत्रियों को राजभवन में दोपहर 12.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। यह विस्तार मुख्यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शपथ लेने के करीब 17 दिन दिन बाद हो रहा है। देर रात मंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में रहे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को कई महत्वपूर्ण विभागसे 11 विभागसौंपे।
हरियाणा: 8 भाजपा, 1 निर्दलीय और 1 JJP से मंत्री लेंगे शपथ