परिवार के साथ श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए सिद्ध मूसेवाला, हुई धक्का-मुक्की


जालंधर : 'माई भागो' विवाद के बाद पहली बार पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला श्री दरबार साहिब में परिवार के साथ नतमस्तक हुए। इस दौरान सिद्ध पत्रकारों पर भड़कते नज़र आए। दरअसल, मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर सिद्ध धक्का-मुक्की का शिकार हो गए। सिद्धने मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि मेरे साथ परिवार वाले हैं और आप खुद समझदार है कि गुरु घर हर कोई नतमस्तक होने ही आता हैबता दें कि फिल्म अड़ब मुटियारां' में गीत 'जट्टी ज्योणे मौड़ दी बंदूक वरगी...' में माई भागो के नाम का दुरुपयोग करने पर सिद्ध बुरे फंस गए थे, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सिख संगतसे माफी भी मांगी थी।